12 नवंबर 2024 - 13:23
हमारा अहसान, वरना लखनऊ तक होता पाकिस्तान !

यह मुसलमानों का एहसान है कि उन्होंने जिन्ना को नकार दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान की सीमा लाहौर तक रही, नहीं तो यह लखनऊ तक होती।

देश की सत्ता पर क़ाबिज़ भाजपा पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भेदभाव और सुनियोजित साज़िश का शिकार बनाए जाने पर दुःख प्रकट करते हुए पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने किसी दल का नाम लिए बिना कड़ा बयान दिया है। 

वक़्फ़ बिल को लेकर मचाए बवाल के बीच दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मोहम्मद अदीब ने बीजेपी का बिना नाम लिए हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि यह मुसलमानों का एहसान है कि उन्होंने जिन्ना को नकार दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान की सीमा लाहौर तक रही, नहीं तो यह लखनऊ तक होती। 

वक्फ बोर्ड से जुड़े दो संशोधन बिल के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में मुस्लिम संगठनों ने एक बैठक बुलाई। इस बैठक में पूर्व सांसद और मौजूदा सांसदों समेत कई मुस्लिम संगठनों ने हिस्सा लिया।